फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: BJP Disability Welfare Committee State President Attempts Self-Immolation Outside DM Office, Detained

जमीन विवाद: BJP विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने DM ऑफिस के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 19 Nov 2025 01:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 19 Nov 2025 01:39 PM IST
सार

बागपत में जमीन विवाद से परेशान BJP विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी ने DM कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बचाकर पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और जांच शुरू की।

विज्ञापन
Baghpat: BJP Disability Welfare Committee State President Attempts Self-Immolation Outside DM Office, Detained
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत  जनपद में जमीन विवाद से परेशान BJP विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी ने मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बचा लिया और तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

बंदपुर गांव निवासी अमित चौधरी ने बताया कि उनके पिता और भाई के साथ जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि हिस्सेदारी मांगने पर परिजनों ने उनके साथ मारपीट भी की। लगातार उपेक्षा और विवाद से क्षुब्ध होकर वे शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना की सूचना पर एसडीएम निकेत वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और अमित चौधरी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed