फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Big Case: villagers have warned a big moment in case of death of mother and daughters

Baghpat Big Case: तेरहवीं की रस्म में भड़के लोग, फिर किया ये बड़ा एलान, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Mon, 30 May 2022 09:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 May 2022 09:30 PM IST
सार

तेरहवीं की रस्म में गुस्साए लोग भड़क गए और थाने के घेराव का एलान कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Baghpat Big Case: villagers have warned a big moment in case of death of mother and daughters
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में छपरौली के बाछौड़ गांव में महिला गीता और उसकी दो बेटी स्वाति व प्रीति की सोमवार को आयोजित तेरहवीं की रस्म में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोग भड़क गए और थाने का घेराव करने का एलान कर दिया। लोग थाने की तरफ जाने लगे तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर ग्रामीणों की पुलिस के साथ नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा होने पर पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत किया। 

विज्ञापन


बाछौड़ गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शोक सभा में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब व अन्य राज्यों से भी समाज के लोग पहुंचे। उन्होंने मां व दो बेटियों को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार और दरोगा को बर्खास्त करने की मांग की। इसी दौरान ग्रामीणों ने थाने का घेराव करने का एलान कर दिया। सभी थाने की तरफ चल दिए। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस कर्मियों ने थाने जा रहे ग्रामीणों को स्कूल के बाहर ही रोक लिया गया। ग्रामीण थाने जाने की जिद पर अड़ गए। इसे लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। सीओ युवराज सिंह ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामे के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: जमीयत के अधिवेशन का आज दूसरा दिन, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रखा प्रस्ताव- कॉमन सिविल कोड बर्दाश्त नहीं

15 जून तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
बाछौड़ गांव पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र और भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह ने मां व दो बेटियों की आत्महत्या का मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष उठाने की बात कही। सीओ ने एसपी से बातचीत कराई। एसपी ने दस दिन में एसआईटी जांच पूरी होने का आश्वासन दिया। इस पर 15 जून तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। 

यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा:   इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं सांसें

घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस व अन्य को सजा दिलाएंगे: सांसद 
परिवार को सांत्वना देने भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या किया जाना बेहद दुखद है। वे भी दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के पक्ष में हैं। उन्होंने महक सिंह को बताया कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी और जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई पूरी कराई जाएगी। उन्होंने थाने के एसआई को भी सख्त सजा दिलाने की बात कही। बाछौड़ के बाद सांसद हलालपुर गए और करंट लगने से रिटायर्ड दरोगा की मौत होने पर परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed