फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Bhakiyu President Naresh Tikait says, UCC law is a right step, everyone has the right to be equal

Baghpat: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले, UCC कानून एक सही कदम, देश में सभी को समान रहने का हक

Wed, 12 Jul 2023 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jul 2023 05:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में एक कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू के अध्यक्ष बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।यहां उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता एक सही कदम है और देश में सभी को एकसमान रहने का अधिकार है।

विज्ञापन
Baghpat: Bhakiyu President Naresh Tikait says, UCC law is a right step, everyone has the right to be equal
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि समान नागरिक संहिता एक सही कदम है और पूरे देश में सभी को एक समान रहने का हक है।

विज्ञापन


वह बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर पहलवानों के मुद्दे पर बात करते हुए बताया कि किसी एक विशेष व्यक्ति के लिए सरकार ने कानूनों को भी धता बता दिया है। महिला पहलवानों ने बार-बार जोर देकर अपनी आपबीती बताई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई है।

उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया। कहा कि बार-बार किसानों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन के बाद भी सरकार न तो किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिला पाई है और न ही उनकी जमीनों को उचित दाम।

विज्ञापन

कहा कि देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वे पर वह प्रत्येक 10 किलोमीटर पर कट लेंगे। क्योंकि किसानों की जमीन कौड़ियों के भाव में खरीदी गई है। जहां दिल्ली की तरफ एक बीघा के रेट एक करोड़ से भी ज्यादा है, वही शामली क्षेत्र में एक बीघा जमीन 11 लाख रुपए के सर्किल रेट से जबरदस्ती खरीदी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अधिकतर चीनी मिल डिफाल्टर हो चुके हैं, इसलिए सरकार को आगे आना चाहिए और किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करना चाहिए। कहा कि जब तक किसानों की एक-एक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पूर्व उन्होंने लौहडडा पुलिया के पास लगे कांवड शिविर में कांवडियों की सेवा की और उन्हें फल वितरित किएं। इस अवसर पर गौरव बड़ौत, प्रशांत तोमर, अभिलाष तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed