फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: As soon as Ram Rahim arrived, people started reaching the ashram

Baghpat: राम रहीम के पहुंचते ही बरनावा आश्रम में पहुंचने लगे लोग, फरलो के नियमों का हो रहा उल्लघंन

Wed, 22 Nov 2023 08:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Nov 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: As soon as Ram Rahim arrived, people started reaching the ashram
बरनावा आश्रम में प्रवेश करती राम रहीम की गाड़ियां - फोटो : Amar Ujala
बागपत जनपद के बिनौली स्थित बरनावा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम पांचवीं बार 21 दिन की फरलो लेकर आया है। उसके आने की सूचना पर साध संगत आश्रम में पहुंचनी शुरू हो गयी है। इससे फरलों के नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख के आने की सूचना पर बुधवार को काफी संख्या में साध संगत वहां पहुंची। डेरे के जिम्मेदार लोग किसी को तो अंदर प्रवेश दे रहे थे, किसी को नहीं। साथ ही ऑनलाइन आकर यूपी व बरनावा आश्रम में नहीं आने की बात को याद दिलाकर साध संगत को वापस भेज रहे हैं। सीओ युवराज सिंह ने कहा कि फरलो के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

गाड़ियों को आश्रम दिया जा रहा प्रवेश
डेरा प्रमुख के 21 दिन की फरलो पर आने के बाद बरनावा में आश्रम में गाड़ियों के आने के सिलसिला शुरू हो गया। डेरे के जिम्मेदार लोग गाड़ियों को आश्रम के 6 नम्बर गेट से अंदर प्रवेश करा रहे हैं।

रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या व दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख पांचवी बार 21 दिनों की फरलो लेकर बरनावा के आश्रम में आया है। इससे पहले वह बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन, 15 अक्टूबर को 40 दिन व इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जोलाई को 30 दिन के पैरोल का समय बिताकर 20 अगस्त को वापस सुनारिया जेल गया।

21 दिनों की फरलो होने के बाद मंगलवार को उसे सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर चली। जनपद में आने पर बागपत पुलिस प्रशाशन ने उसे सुरक्षा दी। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।

राम रहीम की चार गाड़ियों को सुरक्षा में लेकर थाना प्रभारी बिनौली एमपी सिंह व हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में 3 बजकर 30 मिनट पर पहुंची इन चारों गाड़ियों में एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था।

उसके आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। गेट पर पुलिस का पहरा लगाया गया। साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed