{"_id":"64342ebcb63c18b39707f5a5","slug":"baghpat-ankit-murder-case-accused-keep-pressing-for-settlement-and-victim-family-warns-to-escape-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत अंकित हत्याकांड: आरोपी बना रहे समझौते का दबाव, धमकी से दहशत में परिवार, पलायन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत अंकित हत्याकांड: आरोपी बना रहे समझौते का दबाव, धमकी से दहशत में परिवार, पलायन की चेतावनी
Mon, 10 Apr 2023 09:14 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 10 Apr 2023 09:14 PM IST
सार
बागपत अंकित हत्याकांड : आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। वहीं, आरोपियों की धमकी से परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने पलायन की चेतावनी भी दे डाली।
विज्ञापन
पलायन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में सिरसली गांव के अंकित हत्याकांड में समझौते के लिए मृतक के परिवार को धमकी दी जा रही है। जिससे दहशत में आए परिवार ने एसपी को शिकायत देकर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
सिरसली गांव की रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 फरवरी की रात उसके बेटे अंकित पर तीन युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। जिसमें घायल अंकित की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि झगड़े के बाद पुलिस ने तीनों हमलावरों को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में दो हमलावरों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हत्या से भड़का आक्रोश, जला दिए आरोपियों के घर, शहर में तनाव बरकरार
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके बेटे की हत्या में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया। आरोप लगाया कि फरार आरोपी अब उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने एसपी से फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मृतक के बयानों को विवेचना में शामिल करने की मांग की।
यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: आंखों के सामने बेटे को उतारा मौत के घाट, मर्डर से गांव में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात