Baghpat: हाईवे पर हादसा, कैंटर ने टैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, किसान की दर्दनाक मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली में कैंटर की टक्कर लगने से हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में दिल्ली की नरेला मंडी में धान बेचने जा रहे किसान की दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी किसान घायल हो गए। एक किसान की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसका मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गोठरा गांव का रहने वाला किसान धर्मपाल सिंह अपने साथी नीरज निवासी फखरपुर और आशीष निवासी पुरा महादेव के साथ मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राॅली में धान लेकर दिल्ली की नरेला मंडी में बेचे जा रहे थे।
बताया कि जैसे ही दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जैसे ही पाली गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आए कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी, जिसमें किसान धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी नीरज और आशीष घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। जहां चिकित्सक ने आशीष की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
उधर घटना की सूचना मिलने पर मृतक किसान के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने टक्कर मारने वाले कैंटर को कब्जे में ले लिया। उधर हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली में लदा धान हाईवे पर फैल गया।