फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A young man making an Instagram reel on the track was hit by a train

Baghpat: ट्रैक पर इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहा युवक ट्रेन से कटा... जानें क्यों नहीं सुन पाया रेल की आवाज

Tue, 18 Feb 2025 12:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 18 Feb 2025 12:44 PM IST
सार

ब्राह्मण पुट्ठी में रहकर गूंगा दस साल से मजदूरी कर रहा था। उसे रील बनाकर डालने का शौक था। इसी शौक के चलते उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Baghpat: A young man making an Instagram reel on the track was hit by a train
गूंगा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली शामली रेलमार्ग पर इंस्टाग्राम की रील बना रहा मूकबधिर ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव और मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

ब्राह्मण पुट्ठी के लोगों ने बताया कि गांव के किसान हरीराज भाटी के यहां रहकर एक युवक गूंगा (30) दस साल से मजदूरी कर रहा था, वह मूकबधिर था। युवक बोल और सुन नहीं पाता था, इसलिए ग्रामीण उसे गूंगा कहकर बुलाते थे। बताया कि सोमवार की सुबह गूंगा रेलवे ट्रैक पर जाकर इंस्टाग्राम की रील बनाने लगा, तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
इसका पता चलने पर काफी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। बताया कि गूंगा इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करता रहता था। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक का मोबाइल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में स्टेशन पर मिला था गूंगा
विद्याराम भाटी ने बताया कि करीब दस साल पहले वे दिल्ली गए थे, वहां पर मूकबधिर युवक उन्हें मिल गया और इशारों में काम दिलाने की गुहार लगाने लगा। इसके बाद वे गूंगे को लेकर ब्राह्मण पुट्ठी आ गए, जो उनके घर में रहकर मजदूरी करता था। अकसर वह मोबाइल में व्यस्त रहता था और मांगने पर भी दूसरे व्यक्ति को अपना मोबाइल नहीं देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed