फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A man death in attack by two youth and mother, sorrow in the family

Baghpat: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, एक व्यक्ति की मौत से मचा कोहराम, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 04 Aug 2023 05:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Aug 2023 05:43 PM IST
सार

Baghpat News : एक युवकों ने अपनी मां के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Baghpat: A man death in attack by two youth and mother, sorrow in the family
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत के जौनमाना गांव में शुक्रवार को मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों और उनकी मां ने अपने ही परिवार के एक व्यक्ति के मकान में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और बाद में हवाई फायर करते हुए भाग निकले। घटना के बाद परिवार के लोग घायल को लेकर सीएचसी पर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना पर सीओ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यक्ति की मौत से परिजन गमगीन है। मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या के मामले में दो भतीजों व उनकी मां के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है।

विज्ञापन

जौनमाना गांव के रहने वाले देवेंद्र (57) पुत्र धर्मपाल शुक्रवार को अपनी पत्नी ओमकली के साथ घर पर बैठे हुए थे, तभी दो युवक व उनकी मां घर में घुस गए और देवेंद्र व उसकी पत्नी ओमकली पर हमला कर दिया। जिसमें देवेंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जिसे मृत समझकर आरोपी पक्ष हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों के वहां से चले जाने के बाद महिला ने अपने दामाद अमर राठी निवासी टीकरी को सूचना दी। महिला का दामाद सिंचाई विभाग में जूनियर र्क्लक के पद पर बड़ौत कार्यालय में तैनात है।

सूचना मिलते ही अमर राठी व उसके अन्य साथी मौके पर पहुंचे और तरंत देवेंद्र को लेकर सीएचसी पर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। देवेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतक देवेंद्र की पत्नी ओमकली ने अपने ही दो भतीजों और उनकी मां के खिलाफ गला दबाकर पति की हत्या करने के मामले में कोतवाली में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

विज्ञापन

तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें एक महिला ने अपने ही भतीजों और उनकी मां पर पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

यह भी पढ़ें: 
आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान से अफगानिस्तान जाकर बनना चाहता था बद्री कमांडो, फोन में मिली आपत्तिजनक सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed