फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: 10 houses have submerged in water of Yamuna river, more than 20 have developed cracks

UP: आशियाना नहीं छोड़ा तो मर जाएंगे, मकानों में आईं दरारें बयां कर रही लोगों का हाल, मजबूरी में छोड़ रहे घर

Thu, 13 Jul 2023 11:54 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jul 2023 11:54 AM IST
सार

Baghpat News : यमुना का पानी अब घरों में घुसना शुरू हो गया है। ऐसे में करीब 10 मकान में डूब गए और 20 से ज्यादा घरों में दरारें आ गईं हैं। अब लोग मजबूरी में अपने आशियाने छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Baghpat: 10 houses have submerged in water of Yamuna river, more than 20 have developed cracks
घरों में भरा पानी और दीवारों में आईं दरारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना का पानी बागपत की माता कॉलोनी तक पहुंच गया है। कॉलोनी के मकानों में दरारें आनी शुरू हो गई हैं। यमुना खादर में बना हुआ स्कूल और 10 से अधिक मकान डूब गए हैं। इनके अलावा 20 मकानों में दरारें आ गईं हैं। लोग अपने घर छोड़कर किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जहां यमुना खादर में बनाया गया स्कूल और 10 मकान पानी में डूब गए हैं, वहीं माता कॉलोनी में जलभराव होने से मकानों में दरारें आने लगी हैं। 

विज्ञापन

कॉलोनी के अब्दुल्ला खान मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल में जलभराव हो गया है। लोग मकानों को खाली कर दूसरे स्थानों पर रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं। माता कॉलोनी के नसरुद्दीन, जमालुद्दीन, रिजवान, अनीश, आश मौहम्मद के घरों में दरारें आ गईं हैं।

चंदायन में चार व दरकावदा में एक मकान गिरा, पांच लोग घायल
मूसलाधार बारिश के चलते चंदायन गांव में चार व दरकावदा गांव में एक मकान गिर गया। इनके मलबे के नीचे दबकर तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हुए।

विज्ञापन

बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से दरकावदा गांव में इरफान पुत्र रमजान का मकान जमींदोज हो गया। मकान के मलबे के नीचे दबकर फातिमा पत्नी रमजान, फरजाना पत्नी इरफान दब गए। जिन्हें ग्रामीणों ने निकालकर सीएचसी पर भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: गंगा का तटबंध टूटा: मेरठ के 12 गांवों पर आईं आफत, घरों में घुसा पानी, मजबूरी में ग्रामीणों का पलायन शुरू

उधर, चंदायन गांव में पनकेश पुत्र महेंद्र, ओमबीर पुत्र महिपाल, जहीरू पुत्र शहीद, सलीम पुत्र सिजवाल के मकान भी गिर गए। यहां मकानों के नीचे दबकर गीता पत्नी पनकेश, प्रिंस पुत्र पनकेश, शहजाद उर्फ गुल्लू सलीम गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद हादसा: 40 मिनट तक कार में तड़पता रहा परिवार, आपबीती सुन उड़े मंत्री के होश, गांव में पसरा है मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed