{"_id":"6219215aef75d9484f795723","slug":"bad-condition-of-the-street-due-to-waterlogging-and-mud-baghpat-news-mrt5781082175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव और कीचड़ से गली का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव और कीचड़ से गली का बुरा हाल
विज्ञापन
कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। लूंब गांव की सौधा पट्टी की गली में जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। गली में लगभग दो सौ मीटर तक कीचड़ और दूषित पानी भरा हुआ है। इससे 20 से अधिक परिवारों के लोग परेशान है। कई बार अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीण धर्मेंद्र ने बताया कि जल निकासी की सुविधा न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यशवीर ने बताया कि गली में कई साल से जलभराव और कीचड़ की समस्या है। कई बार ग्राम प्रधान व उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, मगर समाधान नहीं हुआ। नियाजुद्दीन ने बताया कि जलभराव व कीचड़ होने के कारण गड्ढों का पता नहीं चल पाता है। कीचड़ के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों ने समाधान का जल्द समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
तालाब ओवरफ्लो होने के कारण यह समस्या आ रही है। तालाब के पानी की निकासी के लिए पाइप डलवाए जाएंगे और गली में सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। - बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान