फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ayurvedic officer accused of keeping the file suppressed for eight months

Baghpat News: आयुर्वेदिक अधिकारी पर आठ माह तक फाइल दबाकर रखने का आरोप

Thu, 15 May 2025 01:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 15 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic officer accused of keeping the file suppressed for eight months
बागपत। हसनपुर मसूरी गांव में आयुर्वेदिक दवाई की फैक्टरी लगा रहे उद्यमी विशाल ने आयुर्वेदिक अधिकारी पर आठ माह तक फाइल दबाकर रखने के बाद वापस करने का आरोप लगाया। उद्यमी ने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

हसनपुर मसूरी निवासी उद्यमी विशाल ने बताया कि एवरग्रीन औद्योगिक क्षेत्र में आयुर्वेदिक दवाई की फैक्टरी लगाने का कार्य चल रहा है। अनुमति लेने के लिए आठ माह पहले आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में फाइल जमा की थी। आठ माह तक कार्यालय में फाइल रखने के बाद आपत्ति लगाकर वापस भेज दी है।
विज्ञापन

फैक्टरी के सभी अभिलेख भी दे रखे हैं, लेकिन फिर भी आपत्ति लगाई दी गई। उद्यमी ने मामले की शिकायत डीएम अस्मिता लाल से करते हुए आठ माह से फाइल लंबित रखने की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता ने बताया कि फैक्टरी तैयार नहीं होने के कारण आपत्ति लगाई थी। उद्यमी द्वारा निरीक्षण भी नहीं कराया जा रहा है। फाइल कार्यालय में ही रखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed