फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Auspicious entry of Jain Acharya Vishuddha Sagar in the city, crowd thronged

Baghpat News: जैन आचार्य विशुद्ध सागर का नगर में हुआ मंगल प्रवेश, उमड़ा जन सैलाब

Sat, 01 Jul 2023 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Auspicious entry of Jain Acharya Vishuddha Sagar in the city, crowd thronged
-जगह-जगह स्वागत हुआ, मंगल प्रवेश को लेकर दुल्हन की तरह सजाया गया था नगर
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
बड़ौत। आचार्य विराग सागर महाराज के सुशिष्य, अध्यात्म योगीचर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने शनिवार को 19 दिगंबर साधुओं सहित नगर में प्रथम बार मंगल प्रवेश किया। उनके मंगल प्रवेश पर जैन समाज का सैलाब उमड़ पड़ा। जैनाचार्य का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया
बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में मंगल प्रवेश यात्रा सुबह 7 बजे श्री मुनिसुव्रतनाथ मन्दिर, दिल्ली रोड से शुरू होकर कोताना रोड, नेहरू मूर्ति, गांधी रोड होते हुए ऋषभ सभागार, मान स्तंभ परिसर में पहुंची। इस दौरान जगह-जगह जैन श्रद्धालुओं और संस्थाओं ने आचार्य संघ का पाद प्रक्षालन किया और मंगल आरती की। सभी जैन मन्दिर कमेटियों, जैन मिलन परिवार, नमोकार महामंत्र प्रचार समिति, विमर्श जागृति मंच, पंच पर्मेष्ठि प्रचार समिति, दिगंबर जैन युवा मंच, जैन तीर्थ यात्रा संघ समिति, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब, दिगंबर जैन हाईस्कूल एसोशिएशन, आदिनाथ सेवा संघ, आदिनाथ भक्तामर प्रचार संगठन, अतिथि भवन पुजारी संघ आदि ने रास्ते में जगह-जगह आचार्य संघ का भव्य स्वागत किया। प्रवेश यात्रा में भारत के प्रसिद्ध बैंड धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। वहीं भजन मंडली, ताशा पार्टी, झांकियां यात्रा की शोभा को बढ़ा रहे थे। मंगल प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों जैन श्रद्धालु बड़ौत मे पहुंचे।
विज्ञापन

ऋषभ सभागार में आयोजित धर्मसभा में मंगल प्रवचन देते हुए आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि बड़ौत के लोगो की भक्ति ही हमें भोपाल से बड़ौत ले आई है। जिस प्रकार से आपने विहार में भक्ति प्रदर्शित की है, उसी प्रकार से पूरे चतुर्मास में आपको देव शास्त्र गुरु की आराधना करनी है और अपना मानव जीवन सार्थक करना है। सभा का संचालन वाचस्पति डॉ़ श्रेयांस कुमार जैन ने किया। आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य सुनील जैन तेल वालों को और शास्त्र भेंट का सौभाग्य विनोद जैन एडवोकेट को प्राप्त हुआ। सभा मे सांसद सत्यपाल सिंह, चेयरपर्सन बबिता तोमर, अश्वनी तोमर,पूर्व अमित राणा, भाजपा नेता सुधीर मान के अलावा बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के पदाधिकारी के साथ-साथ धनेंद्र जैन, सुभाष जैन, हंसकुमार जैन, प्रवीण जैन, अतुल जैन, विनोद जैन, नवीन जैन बब्बल, हर्षित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed