{"_id":"6633e1f9d51f5b884d0bd6c4","slug":"attempt-to-assault-and-rob-a-truck-driver-on-the-highway-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-109284-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईवे पर ट्रक चालक के साथ मारपीट लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईवे पर ट्रक चालक के साथ मारपीट लूट का प्रयास
Fri, 03 May 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 03 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुराने दिल्ली बस स्टैंड के पास बृहस्पतिवार को लोनी से माल उतारकर वापस लौट रहे ट्रक चालक के साथ तीन युवकों ने मारपीट की और नकदी लूटने का प्रयास किया। शोर सुनकर पास मौजूद ट्रक यूनियन के पदाधिकारी व आसपास के लोग उधर दौड़े और भाग रहे युवकोें को धर दबोचा। घटना को लेकर हंगामा हुआ। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपियों को सौंप दिया।
दरअसल शबगा गांव निवासी ट्रक चालक यशपाल बृहस्पतिवार को लोनी से ट्रक का माल उतारकर बड़ौत आया था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुराने दिल्ली बस स्टैंड के नजदीक पहुंचा तो तीन नकाबपोश बदमाश उसमें चढ़ गए और ट्रक चालक के साथ मारपीट करते हुए उससे नकदी छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पास मौजूद ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राम हरि चौधरी अन्य लोगों के साथ उधर दौड़े तो उन्हें देखकर बदमाश वहां से भागने लगे लेकिन लोगों ने उन्हें धर दबोचा। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि बाद में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे जिन्हें पकड़े गए बदमाशों को सौंप दिया गया। कोतवाली में तहरीर दी जाएगी। इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि लूट का प्रयास जैसी घटना नहीं है केवल किसी बात को लेकर मारपीट की घटना लग रही है फिर भी जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।