फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to abduct two girls

दो बच्चियों को अगवा करने का प्रयास

Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to abduct two girls
अपहरण
बागपत के बड़ौत के पट्टी मेहर में शुक्रवार को शाम के समय घर से दुकान पर सामान लेने गई दो बच्चियों को एक बुरका पहने महिला कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर ले चली। ठाकुरद्वारा के पास एक बच्ची ने मोहल्ले की एक महिला को देख शोर मचाया तो महिला उन्हें छोड़कर भाग निकली। परिजनों ने दोनों बच्चियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


 मिक्की (8 वर्ष) पुत्री अजय, कनक ( 7 वर्ष) पुत्री बॉबी पट्टी मेहर मोहल्ले की रहने वाली है। गत शुक्रवार को शाम के समय दोनों बच्चियां मोहल्ले में दुकान पर सामान लेने गई थी। बुरका पहने महिला ने उन्हें कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया और उन्हें अगवा कर ले चली। जब वह बच्चियों को लेकर जा रही थी तो ठाकुरद्वारा के पास एक बच्ची मिक्की ने मोहल्ले की महिला को देखकर उसे आवाज दी, जब वह आई तो वह बुरका पहने महिला उसे छोड़कर भाग निकली। महिला ने बच्चों के  परिजनों को मामले की सूचना दी गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजनों ने दोनों बच्चियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जो अब पूरे होश में हैं। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा यदि  इस संबंध में कोई तहरीर लेकर नहीं आता हे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed