UP: महिलाओं-पुरुषों पर टूट पड़े हमलावर, धारदार हथियारों से किए वार, सात लोग घायल, खेत में काम कर रहे थे किसान
Baghpat News : खेत में काम कर रहे महिलाओं और पुरुषों पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत के खड़खड़ी गांव के जंगल में शनिवार की सुबह डोलबंदी के विवाद को लेकर जलालपुर के 10- 15 लोगों ने खेत में काम कर रही महिलाओं व लोगों पर बलकटी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें चार महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गए किया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
शनिवार की सुबह खड़खड़ी गांव के जंगल में कुछ महिलाएं व पुरुष काम कर रहे थे, तभी जलालपुर गांव के 10 से 15 लोगों ने उन पर बलकटी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें खेरुनी, रूबीना, शाहिदा, मुस्कान, शाहिद, सलीम व जावेद घायल हो गए। सूचना पर खड़खड़ी गांव के अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर उधर दौड़े तो हमलावर धमकी देकर भाग निकले।
यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, तस्वीरों में देखें कैसा है नन्हे मेहमान का हाल
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती। उधर, दो गांव से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बरकरार है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजकर मामला शांत करा दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं ले आईं नकली माल: बड़ी मात्रा में फर्जी हेयर रिमूवर और पेन किलर क्रीम बरामद, ऐसे फूटा भंडा