फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attack on the operator of Gangajal Yatra

Baghpat News: गंगाजल यात्रा के संचालक पर हमला

Tue, 28 Mar 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 28 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Attack on the operator of Gangajal Yatra
बागपत के गौरीपुर गांव पहुंची गंगाजल यात्रा में पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप का स्वागत कर
बागपत। गौरीपुर मोड़ पर गंगाजल यात्रा का विश्राम होने के बाद रविवार रात को मेरठ जा रहे सुधाकर सिंह कश्यप पर दो लोगों ने हमला कर दिया। सुधाकर कश्यप ने सिंघावली अहीर थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कश्यप निषाद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह कश्यप ने बताया कि हरिद्वार से आ रही गंगाजल यात्रा का रविवार रात को गौरीपुर मोड़ पर विश्राम कराया गया। जिसके बाद वह कार से मेरठ जा रहे थे। बताया कि मेरठ-बागपत हाईवे पर जैसे ही पिलाना भट्टे के पास पहुंचे तो वहां पहले से उपद्रव कर रहे दो लोगों ने उनकी कार रुकवा ली और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। तभी पास के होटल पर खड़े लोगों के आने पर हमलावर वहां से पुलिस के सामने ही भाग गए। आरोप लगाया कि हमला होने की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

- गौरीपुर से दिल्ली के लिए गई गंगाजल यात्रा

सोमवार को गंगाजल यात्रा गौरीपुर मोड़ से शुरू होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई। जिसका बागपत समेत अन्य जगहों पर समाज के लोगों ने स्वागत किया। गंगाजल यात्रा में जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, डाॅ. बाबूराम कश्यप, रुपिन प्रधान, सुभाष कश्यप समेत अन्य मौजूद रहे। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पूर्व राज्यमंत्री की तहरीर मिल गई है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बागपत के गौरीपुर गांव पहुंची गंगाजल यात्रा में पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप का स्वागत कर

बागपत के गौरीपुर गांव पहुंची गंगाजल यात्रा में पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप का स्वागत कर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed