फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attack on protest against playing objectionable video, stone pelting

आपत्तिजनक वीडियो चलाने के विरोध पर हमला, पथराव

Sun, 02 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Attack on protest against playing objectionable video, stone pelting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बसा टीकरी गांव में घर के बाहर आपत्तिजनक वीडियो देखने का विरोध करने पर एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया गया। पथराव और गाड़ी में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायत की गई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
बसा टीकरी के रहने वाले इकबाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब दस-बारह युवक उसके घर के बाहर आपत्तिजनक वीडियो तेज आवाज में चला रहे थे। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर हमला कर दिया। पत्नी व बेटे को भी पीटा। आरोप है कि उन युवकों ने घर पर पथराव किया और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा हमला करने पर 80 हजार रुपये व पत्नी के कुंडल भी गायब होने की बात कही गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इसकी शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बाइक सवारों ने मोबाइल झपटा
बागपत। मास्टर कालोनी के रहने वाले नितिन कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को बाजार में घर का सामान लेने के लिए आया था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल झपट लिया और भाग गए। उसने कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed