{"_id":"603299148ebc3ee93c6a529d","slug":"attachment-of-misdeeds-and-murderer-s-house-baghpat-news-mrt5264308200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म व हत्यारोपी के घर के सामान की कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म व हत्यारोपी के घर के सामान की कुर्की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दुष्कर्म व हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश के घर रविवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने घर के सामना की सूची बनाकर घर पर ताला लगा दिया।
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि दाहा गांव के सोनू ने 2018 में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इसके अलावा डेढ़ माह पूर्व बड़ौत में बिनौली रोड़ पर हुई दाहा निवासी राशिद की हत्या में भी सोनू नामजद है। उस पर बड़ौत कोतवाली ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। पुलिस आरोपी की काफी समय से तलाश कर रही थी। न्यायालय में पेश न होने पर पूर्व में उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया था। रविवार को पुलिस ने उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की। सोनू के घर के सामान की सूची बनाकर मकान पर ताला लगा दिया और सूची उसके ताऊ नूरमोहम्मद की सुपुर्दगी में दी गई। इस मौके पर एसएसआई सुशील कुमार, एसआई मोहम्मद आसिफ, कैलाशनाथ, प्रवेश शर्मा, हरिओम आदि मौजूद रहे।