{"_id":"66984b473bede655e0047784","slug":"athlete-mohit-gurjar-brought-61-liters-of-ganga-water-on-one-leg-in-devotion-to-bholenath-baghpat-news-c-28-1-bag1001-115639-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भोले की भक्ति में एक पैर पर 61 लीटर गंगाजल लाया एथलीट मोहित गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भोले की भक्ति में एक पैर पर 61 लीटर गंगाजल लाया एथलीट मोहित गुर्जर
Thu, 18 Jul 2024 04:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दाहा गांव पहुंचा सोनीपत जिले का दिव्यांग शिवभक्त मोहित गुर्जर। संवाद
बागपत, दाहा। भोले की भक्ति में कांवड़िये अपने दुख दर्द भूलकर कांवड़ ला रहे हैं। सोनीपत का रहने वाला कांवड़िया नेशनल एथलीट मोहित गुर्जर एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद हरिद्वार से 61 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर मंगलवार को दाहा गांव पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने कांवड़िये का स्वागत किया।
जिले में कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। मंगलवार को दाहा गांव पहुंचे सोनीपत के कांवड़िये मोहित गुर्जर ने बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग है और पिछले पांच साल से अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हरिद्वार से लगातार कांवड़ लेकर आ रहा है। इस बार बाबा भोले के आशीर्वाद से 61 लीटर गंगा जल की कांवड़ लेकर आया। इसमें ममेरे और मौसेरे भाई भी पूरा सहयोग कर रहे हैं, जो साथ-साथ चलते हैं। मोहित ने बताया कि एक दिन में दस से 12 किलोमीटर सफर तय कर दाहा गांव पहुंचे। ग्रामीणों के स्वागत के बाद कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
-- -
एक पैर और कंधे पर 61 लीटर गंगाजल देख हैरान रह गए लोग
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़िये मोहित गुर्जर का एक पैर और कंधे पर 61 लीटर गंगाजल की कांवड़ देख ग्रामीण हैरान रह गए। मोहित ने बताया कि वह बॉडी बिल्डिंग करता है और नेशनल एथलीट भी है।