{"_id":"62eabd5f6f2144031319b496","slug":"asked-for-money-in-the-name-of-fixing-the-line-dm-sat-an-investigation-baghpat-news-mrt599710961","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन ठीक करने के नाम पर रुपये मांगे, डीएम ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन ठीक करने के नाम पर रुपये मांगे, डीएम ने बैठाई जांच
विज्ञापन
बागपत। दत्तनगर गांव में किसान के खेतों में काफी नीचे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को ठीक करने के नाम पर विद्युत निगम के एक कर्मचारी पर सात हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। शिकायत मिलने पर डीएम ने एक्सईएन को जांच सौंप दी है। जेई का स्पष्टीकरण लेने के साथ विद्युत लाइन ठीक करने के निर्देश दिए।
दत्तनगर गांव के रहने वाले किसान मलखान सिंह ने बुधवार को डीएम को दी शिकायत में बताया कि उसके खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन सिर्फ छह-सात फुट ऊंचाई पर है। 20 जुलाई को वह अपने खेत में काम कर रहा था, तभी विद्युत लाइन के नीचे से गुजरने पर उसकी भतीजी श्वेता करंट लगने से झुलस गई। बुधवार को वह अपनी भतीजी को लेकर डीएम के पास पहुंचा।
आरोप लगाया कि घटना से 15 दिन पहले खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को ठीक करने के लिए बिजलीघर पर तैनात अधिकारी से शिकायत की गई। आरोप है कि उससे वहां एक कर्मी ने सात हजार रुपये देने के बाद ही लाइन ठीक करने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
डीएम ने शिकायत मिलने पर विद्युत विभाग के एक्सईएन को इस मामले की जांच सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। साथ ही खेत में जाकर निरीक्षण कर विद्युत लाइन ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान रामसिंह, सौराज प्रजापति, मांगे गिरी, सुरेश, लोकेश, ईश्वर, पवन, आत्माराम मौजूद रहे।