फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ASI Delhi Police dies in a vehicle collision

Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत, इकलौते बेटे थे अवनीश

Mon, 27 Oct 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 27 Oct 2025 12:11 AM IST
सार

एएसआई अवनीश कुमार यादव परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता जसवंत काफी समय से बीमार हैं और गांव में ही रहते हैं। अवनीश के परिवार में पत्नी और दो बेटे रह गए हैं। एएसआई की मौत होने से गांव में शोक छाया हुआ है।

विज्ञापन
ASI Delhi Police dies in a vehicle collision
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के रटौल में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर गौना गांव के समीप शनिवार रात कार का टायर बदल रहे दिल्ली पुलिस के एएसआई अवनीश कुमार यादव (44) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल एएसआई की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बाखरपुर बालैनी निवासी किसान जसवंत के इकलौते बेटे अवनीश कुमार यादव दिल्ली पुलिस में एएसआई थे और वर्तमान में अपनी पत्नी और बेटों के साथ बुराड़ी दिल्ली में रहते थे। बताया कि एएसआई अवनीश कुमार यादव शनिवार देर रात अपनी पत्नी गोल्डी और बेटे नक्ष के साथ कुंडली से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से होते हुए बुलंदशहर जिले के सरोरा गांव में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


वह गौना-सिंगौली गांव के समीप पहुंचे तो कार के टायर में पंक्चर हो गया। इसके बाद कार साइड में खड़ी करके टायर बदलने लगे, तभी अज्ञात वाहन ने एएसआई को टक्कर मार दी। इस हादसे में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर आई एंबुलेंस में उनको अस्पताल लेकर जाने लगे तो उनकी रास्ते में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बाखरपुर बालैनी गांव में उनका शव लाकर अंतिम संस्कार किया गया। जांच अधिकारी अतर सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौते बेटे थे एएसआई अवनीश
एएसआई अवनीश कुमार यादव परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता जसवंत काफी समय से बीमार हैं और गांव में ही रहते हैं। अवनीश के परिवार में पत्नी और दो बेटे रह गए हैं। एएसआई की मौत होने से गांव में शोक छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed