{"_id":"67fac05e1006c09c7e016430","slug":"as-the-number-of-typhoid-and-viral-patients-increased-testing-also-had-to-be-increased-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-129640-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टायफाइड व वायरल के बढ़े मरीज तो जांच भी बढ़ानी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टायफाइड व वायरल के बढ़े मरीज तो जांच भी बढ़ानी पड़ी
Sun, 13 Apr 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल से संबंधित फोटो। जिला अस्पताल में खून की जांच के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मौसम में बदलाव से टायफाइड व वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं तो खून की जांच भी बढ़ानी पड़ी। यहां रोजाना 100 से अधिक मरीज जांच कराने के लिए पहुंच रहे है। जिससे मरीजों को घंटों तक इंतजार करने में परेशानी हो रही हैं।
इस समय वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है, वहीं टायफाइड बुखार ने भी लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें वायरल, टायफाइल के मरीज 300 से ज्यादा रहते हैं। इसको देखते हुए ही चिकित्सक सौ से अधिक मरीजों की खून की जांच करा रहे हैं।
इनमें 15 से 20 के करीब मरीज टायफाइड से संक्रमित पाए जा रहे हैं। 30 से अधिक मरीजों की मलेरिया की जांच हो रही है, लेकिन मलेरिया की पुष्टि नहीं हो रही है। चिकित्सक डाॅ. श्रवण कुमार ने बताया कि अधिकतर मरीज वायरल बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित हैं। टायफाइड के मरीजों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि ताजा बना हुआ भोजन करें, बासी भोजन से परहेज करें और केवल साफ पानी ही पिएं।