फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arya Samaj's 17th anniversary celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज का 17वां वार्षिकोत्सव

Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj's 17th anniversary celebrated with great pomp
बड़ौत के दयानन्द बाल विद्या मंदिर में सीनियर सिटीजन्स वैलफेयर एसोसिएशन के वार्षिकोत्सव कार्यक? - फोटो : BARAUT
बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन का 17वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समाज को मजबूत बनाने व समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि बिना परिश्रम के फल की प्राप्ति नहीं होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणवीर सिंह ने बताया कि आज ही के दिन 2004 में श्रीदास ने एसोसिएशन की नींव रखी थी। यह वरिष्ठ नागरिकों के हितों के साथ-साथ सार्वजनिक कार्य करती है। विशिष्ठ अतिथि पुलिस महानिदेशक डायरेक्टर पुलिस एकेडमी माउंट आबू अरुण कुमार ने कहा कि बच्चों को किसी भी इच्छित नौकरी के लिए पहले से ही तैयारी कर परीक्षा तथा इंटरव्यू में जाना चाहिए। राजवीर सिंह तोमर ने बताया कि कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मोमेंटो व माला पहना कर सम्मानित किया गया। स्मारिका हरसरनदास विशेषांक प्रकाशित कर सदस्यों को निशुल्क वितरित की गई। इस दौरान डॉ. रश्मि, वेगराज सिंह कमिश्नर, हरवीर सिंह, चंद्रप्रकाश एमडी, सत्यपाल पथौलिया, चरण सिंह मलिक, इकबाल सिंह, मांगेराम चौधरी, रामबली राणा, भोपाल सिंह चौहान, उमर, उमरजान खां, तेजपाल सिंह, शिवनारायण शर्मा, धनपाल जैन, धर्मवीर सिंह, बलजीत सिंह, अंगिरस मुनि, इसहाक खां, माया देवी, ओंकार सिंह, राजेंद्र सिंह, सोमदत्त शर्मा, डॉ. हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed