फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arrested for duping 38 youths on the pretext of providing jobs

Baghpat News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 38 युवकों को ठगने वाला गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Arrested for duping 38 youths on the pretext of providing jobs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा देकर टीकरी के 38 युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

टीकरी के रहने वाले प्रवीण ने 23 मार्च 2022 को पुलिस को तहरीर देकर सुमित उर्फ धोनी निवासी भभीसा जनपद शामली के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें प्रवीण ने आरोप लगाया कि सुमित उर्फ धोनी ने कस्बे के 38 युवकों को सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। जिसके बाद सभी युवकों से नौकरी के नाम पर रुपये मांगे गये। जिसमें किसी से पांच हजार तो किसी से दस और पंद्रह हजार रुपये लिये गये। आरोप लगाया कि सिक्योरिटी गार्ड कंपनी का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया। नौकरी नहीं लगने पर उन्होंने रुपये वापस मांगे तो उन्हे जान से मारने की धमकी दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed