फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Approval for construction of ten roads in Doghat and Tikri Nagar Panchayat

बागपत कोतवाली में पीड़ितों की शिकायतों को छुपाने पर सिपाही सस्पेंड

Wed, 23 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Approval for construction of ten roads in Doghat and Tikri Nagar Panchayat
- एसपी के जांच कराने पर शिकायत दबाने का मामला सही निकला, इंस्पेक्टर पर नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- डायल-112 की गाड़ी से बिना सूचना के गायब रहने वाला सिपाही भी निलंबित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पीड़ितों की शिकायतों को छुपाने वाले बागपत कोतवाली के सिपाही को निलंबित कर दिया है। हालांकि पीड़ितों ने इंस्पेक्टर पर भी तहरीर बदलवाकर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। मगर, इंस्पेक्टर इस मामले में बच गए है। इसके अलावा डायर-112 की गाड़ी से बिना सूचना के गायब रहने वाले सिपाही को सस्पेंड किया गया है।

बागपत नगर में कोर्ट रोड पर गली नंबर दो में रहने वाले यामीन ने 15 मार्च घर में घुसकर हमला किए जाने का आरोप लगाया था। इसमें परिवार की एक गर्भवती के पेट पर लात मारने से गर्भपात भी होने का आरोप लगाया गया था। इसकी तहरीर 15 मार्च को देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस मामले में यामीन ने आरोप लगाया था कि एक पुलिस कर्मी ने उनकी तहरीर को बदलकर इंस्पेक्टर के सामने रख दिया था और उसे तहरीर पर हस्ताक्षर करने की बात कही गई थी। यह मामला एसपी के सामने पहुंचा तो कोतवाली के सिपाही अनिल कुमार को शिकायत छुपाकर रखने पर निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा एसपी ने डायल-112 पर तैनात रहे सिपाही मुनेश को बिना सूचना गायब होने पर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed