{"_id":"64413240b5c07622460a05da","slug":"appoint-officers-to-handle-arrangements-in-civic-elections-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-564-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निकाय चुनाव में व्यवस्थाएं संभालने के लिए अधिकारी लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निकाय चुनाव में व्यवस्थाएं संभालने के लिए अधिकारी लगाए
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव में व्यवस्थाओं को संभालने के लिए जिलाधिकारी राजकमल यादव ने प्रभारी और सहायक प्रभारी लगाए हैं। उनको केंद्रों पर कैमरों से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को संभालने और वेबकास्टिंग तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मतदान, मतगणना कर्मियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन अधिकारियों को नामांकन से लेकर मतगणना तक के कार्यों की राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीडिंग करने के लिए प्रशिक्षण के अलावा जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण देने का प्रभारी सीडीओ एमएल व्यास और सहायक प्रभारी परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडेय, डीआईओएस व बीएसए कीर्ति को बनाया गया है। यातायात एवं खानपान की व्यवस्था के लिए कलक्ट्रेट प्रभारी अजय कुमार को प्रभारी और सहायक प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह व एआरटीओ एके सिंह राजपूत को बनाया है। निर्वाचन सामग्री व प्रपत्रों के वितरण की व्यवस्था के प्रभारी उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार व सहायक प्रभारी सहायक विकास अधिकारी कृषि विनेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी अंकुर सिंह व प्राविधिक सहायक रवि कुमार को लगाया है। मतपत्र की व्यवस्था करने के लिए उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार को प्रभारी अधिकारी, संबंधित तहसीलदार, संबंधित ईओ व निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी लगाया गया। निर्वाचन नामावली की व्यवस्था के लिए कलक्ट्रेट प्रभारी अजय कुमार को प्रभारी अधिकारी और संबंधित एसडीएम, संबंधित तहसीलदार व संबंधित ईओ सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में रहेंगे। वीडियोग्राफी के लिए डीपीआरओ अमित त्यागी को प्रभारी अधिकारी और संबंधित ईओ, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा शिकायत प्रकोष्ठ, डाक मतपत्र की व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने अपने कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।