फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti-social elements set fire to stubble

असामाजिक तत्वों ने लगाई पराली में आग

Mon, 13 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements set fire to stubble
बागपत। केतीपुरा में सोमवार की तड़के असामाजिक तत्वों ने केमिकल डालकर पराली में आग लगा दी। आग की लपेटों को देख खेत मालिक व उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास में दंपती झुलस गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

केतीपुरा मोहल्ले के रहने वाले मोमिन का पराली का ढेर कस्बे के बाहर लगा हुआ था। सोमवार की तड़के असामाजिक तत्वों ने केमिकल डालकर इसमें आग लगा दी। धीरे-धीरे आग ने भीषण रूप धारण कर दिया। ऊंची लपटे देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोमीन, उसकी पत्नी दिलशादी, उसके दो बच्चे नदीम व मुस्तकीम व अन्य परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। इसमें मोमिन व उसकी पत्नी दिलशादी झुलस गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लीड़िग फायरमैन सतपाल सिंह, चालक रविंद्रपाल, फायरमैन पुनीत व विनय ने करीबन चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मोमिन के अनुसार आग से हजारों रुपये की पराली जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed