{"_id":"6106e14c8ebc3e84555c8ec0","slug":"anti-farmers-will-oust-bjp-from-power-baghpat-news-mrt5500319123","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी है भाजपा, 2022 में सत्ता से बाहर करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी है भाजपा, 2022 में सत्ता से बाहर करेंगे
विज्ञापन
छपरौली में आयोजित बैठक में मंचासीन रालोद पदाधिकारी
- फोटो : BAGHPAT
रालोद के जनसंवाद कार्यक्रम में भरी हुंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे में रविवार को रालोद का जन-संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि भाजपा की हिंदू-मुस्लिम राजनीति से उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसान-मजदूरों एवं दलित-वंचित को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अमीरी-गरीबी के बीच खाई पहले से ज्यादा गहरी हो गई है। देश की करीब तीन-चौथाई पूंजी पर मात्र एक फीसदी लोगों का कब्जा है। देश का किसान बदहाल है। युवाओं को रोजगार नहीं, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव कोरोना से बड़ी संख्या में मौत हुईं। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अटका है। पिछले तीन सालों से गन्ने के दाम में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि डीजल, बिजली, खाद, कीटनाशक और कृषि यंत्रों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आगामी पेराई सीजन के लिए गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। रालोद घोषणा पत्र समिति के सह अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल सबसे पहले जनता के मुद्दों को आगे रखकर चुनावी रणभूमि में उतरेगा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रालोद का घोषणा पत्र लोक संकल्प-2022 के नाम से जाना जाएगा। इसमें रोजगार, कृषि सुधार और किसान व मजदूर का कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं महिला सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दे होंगे। रालोद के धीरज उज्ज्वल ने भी विचार रखे। संचालन योगेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर देशपाल सिंह, सेवाराम शर्मा, सहयोग रावत, चंद्रपाल हलालपुर, तेजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, करण सिंह आदि मौजूद रहे।