फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti corruption team Meerut caught lawmen taking bribe of five thousand in Baghpat

Baghpat: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कानूनगो, पढ़ें रिटायर्ड इंस्पेक्टर से किस काम के लिए मांग रहा था रकम

Mon, 27 May 2024 10:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 May 2024 10:11 PM IST
सार

Baghpat News : एंटी करप्शन टीम मेरठ ने बागपत में कानूनगो को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कानूनगो रिटायर्ड इंस्पेक्टर से इस काम के लिए रकम मांग रहा था।

विज्ञापन
Anti corruption team Meerut caught lawmen taking bribe of five thousand in Baghpat
कानूनगो का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) नरेंद्र को एंटी करप्शन टीम मेरठ ने सोमवार को तहसील से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए कानूनगो ने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से जमीन की पैमाइश करने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की थी। जिस पर सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पांच हजार रुपये लेकर पहुंचा था। जैसे ही कानूनगो ने रुपये पकड़े, एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दाहा गांव निवासी यूपी पुलिस के सेवानिवृत इंस्पेक्टर सोमपाल राणा ने पिछले महीने जमीन की पैमाइश कराने के लिए एसडीएम अमरचंद वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर एसडीएम अमरचंद वर्मा ने हल्का कानूनगो नरेंद्र को जमीन की पैमाइश कराने के लिए निर्देशित किया था। आरोप है कि एसडीएम के आदेशों के बावजूद कानूनगो सेवानिवृत इंस्पेक्टर सोमपाल राणा ने जमीन की पैमाइश करने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था, कई बार उसने अनुरोध भी किया, लेकिन कानूनगो जिद पर अड़ा रहा। 

विज्ञापन

वहीं, इससे तंग आकर सेवानिवृत इंस्पेक्टर सोमपाल राणा ने एंटी करप्शन टीम मेरठ को शिकायत की। जिसके बाद सोमवार को सेवानिवृत इंस्पेक्टर पांच हजार रुपये लेकर तहसील पहुंचे, जैसे ही काननूगो नरेंद्र ने पांच हजार रुपये पकड़े, एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

उधर, एंटी करप्शन इंस्पेक्टर मेरठ दुर्गेश कुमार ने बताया कि दाहा गांव निवासी यूपी पुलिस के सेवानिवृत इंस्पेक्टर सोमपाल राणा ने डोलबंदी का मुकदमा चल रहा है। एसडीएम के आदेश पर उनकी जमीन की पैमाइश होनी थी। लेकिन राजस्व निरीक्षक नरेंद्र द्वारा उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने पर थीम ने राजस्व निरीक्षक को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए तहसील से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

इस मामले में टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने कानूनगो नरेंद्र के खिलाफ कोतवाली बड़ौत में तहरीर दी है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर गिरफ्तार किए गए कानूनगो के खिलाफ मुकदमा किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, इंस्पेक्टर कृष्णा अवतार, इंस्पेक्टर अर्चना, सब-इंस्पेक्टर बिजेंद्र, सब-इंस्पेक्टर कृष्षपाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut: ढाबा संचालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, 20 मीटर तक घसीटे

दस हजार की रिश्वत मांगने पर दो साल पहले गिरफ्तार हुआ था पटवारी
बता दें की दो साल पहले भी बड़ौत तहसील में एक किसान से दस हजार की रिश्वत मांगने पर एंटी करप्शन टीम मेरठ ने एक पटवारी को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी लखनऊ में गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed