फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   another murder

रुपये का तगादा किया तो हत्या कर दबा दिया शव

Tue, 02 Jun 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
another murder
रमाला। घर से संदिग्ध हालात में गायब हुए अशरफाबाद थल के शमशाद का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। रुपये का तगादा करने पर हत्या की। असारा गांव के ईंट भट्ठे से शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि अशरफाबाद थल के बसीरू ने 25 मई को थाने में अपने बेटे शमशाद के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई । बसीरू ने दी तहरीर में कहा उनका बेटा 23 मई की शाम को गया । काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नही चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कॉल डिटेल खंगाली। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की । सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों लोगों की निशानदेही पर असारा गांव के बंद पड़े ईट भट्ठे की मैली से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक ने आरोपियों से अपने रुपये का तगादा किया । उन्होंने युवक की हत्या की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। घटना में अन्य आरोपी भी शामिल हैं, अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed