फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Announcement of Chief Minister Panchayat Incentive Award, budget of Rs 1.10 crore received

Baghpat News: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार की घोषणा, 1.10 करोड़ का बजट मिला

Mon, 07 Apr 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 07 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Announcement of Chief Minister Panchayat Incentive Award, budget of Rs 1.10 crore received
मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत की खबर से संबं​धित फोटो । मीतली गांव ​​स्थित बहुउद्देशीय वृहद कक्ष
बागपत। शासन ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार की घोषणा कर दी, जिसमें बागपत की पांच ग्राम पंचायतों को यह पुरस्कार मिला है। इनमें मीतली ग्राम पंचायत के हिस्से में प्रथम पुरस्कार आया है। पुरस्कार में करोड़ों का बजट मिलने से ग्राम पंचायतों में विकास की बयार बहेगी।
विज्ञापन


पंचायती राज निदेशक राजेश कुमार त्यागी ने बागपत समेत सभी जिलों के डीएम को उन पंचायतों की सूची भेजी हैं, जिनको पुरस्कार मिला है। वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने के आधार पर ग्राम पंचायतों की तरफ से मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार 2024-25 के लिए आवेदन किया गया था। पुरस्कार मिलने वाली ग्राम पंचायतों के नाम की अब घोषणा की गई है।
विज्ञापन

इनको प्रथम पुरस्कार में 35 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार में 30 लाख रुपये, तृतीय पुरस्कार में 20 लाख रुपये, चतुर्थ पुरस्कार में 15 लाख रुपये व पंचम पुरस्कार के लिए 10 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए मिलेंगे। बागपत की मीतली, आरिफपुर खेड़ी, फखरपुर मोहम्मदशाहपुर, लहचौड़ा, पिलाना ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार मिलने से इन ग्राम पंचायतों में प्रधानों तथा पंचायत सचिवों और अन्य ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों के कारण पुरस्कार के लिए हुआ चयन
गरीबी मुक्त एवं आजीविका उन्नत गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्म बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से न्याय संगत एवं सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव, महिला हितैषी गांव के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्राम पंचायतों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया।
इन कार्यों पर खर्च होगा बजट
पुरस्कार राशि से संबंधित ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के सामूहिक कार्यक्रम के लिए सद्भाव लॉन का निर्माण, ग्रामीण बाजार विकसित करा सकते हैं। किसानों को सभी कृषि यंत्र एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने को विज्ञान भवन का निर्माण, काॅमन फैसिलिटी सेंटर, ओपन जिम तथा योगशाला व मिनी खेल स्टेडियम पर यह रुपये खर्च किए जा सकते हैं। इसके अलावा अंत्येष्टि स्थल, आरोग्य केंद्र, सार्वजनिक पुस्तकालय, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, ग्राम पंचायत भंडारण गृह का निर्माण करा सकते हैं। स्कूल में स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, सोलर शक्ति केंद्र व ग्रामीणों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए स्वराज स्थल की व्यवस्था भी पुरस्कार राशि से की जा सकती हैं।
----
बागपत में गांवों को इस तरह मिला पुरस्कार
गांव पुरस्कार लाख रुपये
मीतली प्रथम 35
आरिफपुर खेड़ी द्वितीय 30
फखरपुर तृतीय 20
लहचौड़ा चतुर्थ 15
पिलाना पंचम 10
----
इन जिलों की पांच-पांच ग्राम पंचायतों को भी पुरस्कार
-बिजनौर की मुजफ्फरपुर केशो, धर्मपुरा, युसूपुर हमीद, मिट्ठापुर, उमरी
-मेरठ की नंगला घोसी, सेट कुआन, सिकंदरपुर, मवीमीरा, मोहद्दीनपुर ललसाना
-मुजफ्फरनगर के बुढि़ना कलां, बिरालसी, रोनहारजीपुर, सामारथी, सिखेड़ा
-सहारनपुर के चकवाली, बिजाना खेड़ी, शिमलाना मऊ, दौलतपुर उर्फ छपार छेड़ी, मनोहरा
-बुलंदशहर में शहजादपुर कनियान, काजमपुर दियोली, परवाना महमूदपुर, बाघो, कुरवाल बनारस
-हापुड़ की चांदनेर, दौतई, उपेड़ा, सिंकदरपुर काकौड़ी, करनपुर जट
----------
मैंने अपनी ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के साथ महिला उत्थान, बाल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के कार्य कराए। इसके अलावा भी काफी कार्य कराए गए हैं। यह पुरस्कार मिलने से खुशी है। - इंद्रपाल, प्रधान मीतली
मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार हमारी ग्राम पंचायत को मिलने से मुझे बेहद खुशी है। गांव में विकास, जल संरक्षण, नारी सशक्तीकरण तथा बच्चों की शिक्षा और गरीबी उन्मूलन के लिए कार्य कराए हैं। - संजय प्रधान, पिलाना

-------
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार की घोषणा हो गई हैं। बागपत की पांच ग्राम पंचायतों को यह पुरस्कार मिला। पुरस्कार में मिली राशि से गांवों में विकास होगा। - अरुण अत्री, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed