फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Announcement of BJP District President in a week, claimants engaged in manipulations

Baghpat News: भाजपा जिलाध्यक्ष की एक सप्ताह में घोषणा, दावेदार जोड़तोड़ में लगे

Mon, 27 Mar 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 27 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Announcement of BJP District President in a week, claimants engaged in manipulations
बागपत। भाजपा ने प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी, जिससे अब सभी की जिलाध्यक्ष पर नजर टिकी है। जिसके लिए दावेदार जोड़तोड़ में लगे है, क्योंकि जिलाध्यक्षों की घोषणा एक सप्ताह में होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से भाजपा के जिलाध्यक्षों की घोषणा होने की बात कही जा रही है। मगर पहले प्रदेश की कार्यकारिणी और उसके बाद उनकी घोषणा होने की बात कही गई। जिससे सभी प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

जिसके शनिवार को घोषित होने के बाद सभी की नजर अब जिलाध्यक्षों पर टिकी है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द होने वाली है, जिसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिसके लिए दावेदारों ने जोड़तोड़ शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह माना जा रहा है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष के समय में भाजपा में गुटबाजी हावी रही, इसलिए यहां बदलाव किया जा सकता है। बागपत में भाजपा इस बार ब्राह्मण या दलित को जिम्मेदारी सौंप सकती है, जिसके लिए कई नाम भी हाईकमान तक पहुंच चुके है।
--
प्रदेश समिति में नहीं मिली बागपत को जगह
बागपत को इस बार भी भाजपा की प्रदेश समिति में जगह नहीं मिल सकी। जबकि यहां पिछले दो बार से भाजपा के दो-दो विधायकों को जीत दिलाई जा रही है। तो लोसभा सीट पर भी दो बार से भाजपा का कब्जा है। इसके बावजूद प्रदेश समिति में जगह नहीं मिल रही है।


- जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा एक सप्ताह के अंदर हो जाएगी। जिलाध्यक्ष किस वर्ग से बनाए जाएंगे, यह प्रदेशाध्यक्ष व संगठन मंत्री तय करते हैं। इसलिए इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। - हिमांशु मित्तल, जिला प्रभारी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed