फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Announcement of BJP district president by June 30, leaders are running

Baghpat: भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा जल्द, ब्राह्मण या जाट को पार्टी दे सकती है जिम्मेदारी, नेता लगा रहे दौड़

Mon, 19 Jun 2023 12:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
Announcement of BJP district president by June 30, leaders are running
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

बागपत जनपद में सभी की नजर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा पर टिकी है। क्योंकि भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा 30 जून तक हो सकती है और जिलाध्यक्ष के लिए नेता खूब दौड़ लगा रहे हैं। यह माना जा रहा है कि इस बार जिलाध्यक्ष बदलकर अन्य बिरादरी पर दांव खेला जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्षों की घोषणा चुनाव से पहले होने की बात कही जा रही थी। लेकिन निकाय चुनाव को देखते हुए उसको टाल दिया गया और कहा गया कि चुनाव के तुरंत बाद ही जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी। इसके लिए बताया जा रहा है कि नाम भी लगभग तय हो चुके है। अब सभी को जिलाध्यक्ष का नाम घोषित होने का इंतजार है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bagpat: पहलवानों के मुददे पर एक आदमी को बचाने में जुटी रही सरकार, नरेश टिकैत बोले- नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द होने वाली है, जो 30 जून से पहले तय माना जा रहा है। जिसके लिए दावेदारों के साथ ही उनके करीबी नेताओं ने भी जोड़तोड़ शुरू की हुई है। दावेदार क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं।

माना जा रहा है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष सूरजपुर गुर्जर भाजपा की गुटबाजी को दूर करना तो दूर उसे कम भी नहीं कर पाए। जिसके चलते निकाय चुनाव में भाजपा को यहां गुटबाजी के चलते बेहतर सफलता नहीं मिली। ऐसे में पार्टी सूत्रों का कहना है कि जातीय समीकरण साधने के लिए प्रदेश संगठन बागपत में इस बार किसी ब्राह्मण या जाट पर दांव खेल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed