Bagpat: पहलवानों के मुददे पर एक आदमी को बचाने में जुटी रही सरकार, नरेश टिकैत बोले- नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाह सरकार है। पहलवानों का इतना बडा मुद्दा है, लेकिन सरकार बात करने को तैयार नहीं है।
विस्तार
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाह सरकार है। पहलवानों का इतना बडा मुद्दा है, लेकिन सरकार बात करने को तैयार नहीं है। बस एक आदमी को बचाने के लिए पूरी भारत सरकार जुटी रही। यह गलत है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
टिकैत रविवार को बावली गांव में आर्या धर्म कांटे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहलवानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ऐसी भी भला कोई सरकार होती है जो इतने सारे पहलवानों का साथ छोड़कर बस एक आदमी को बचाने में जुटी हुई है। कहा कि उत्तराखंड में किसानों की पंचायत कुंभ की तरह हुई।
नरेश टिकैत ने कहा कि अलग- अलग राज्यों से किसान पंचायत में आए और एक-दूसरे से मिले। संगठन को और मजबूत बनाया जा रहा है। ताकि किसानों के मुददों पर और मजबूती के साथ सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड सकें।