फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ankur becomes coach after leg injury, creates history by winning two golds in three days

Baghpat News: पैर में चोट लगने पर कोच बने अंकुर, तीन दिन में दो स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा

Thu, 26 Oct 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ankur becomes coach after leg injury, creates history by winning two golds in three days
बागपत। खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर के रहने वाले पैरा एथलीट अंकुर धामा पैर में चोट लगने पर कोच जरूर बन गए, लेकिन एक खिलाड़ी उनके अंदर जिंदा रहा और यही कारण है कि ऑपरेशन के बाद पैर की चोट ठीक होते ही अंकुर ने एशियन पैरा गेम्स में तीन दिन में दो स्वर्ण पदक जीतने का इतिहास रच दिया। पहले अंकुर ने पांच हजार मीटर में स्वर्ण पदक जीता था और अब बुधवार को 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया।
विज्ञापन

अंकुर धामा की आंखों में पांच साल की उम्र में होली पर रंग चला गया था, जिससे आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बाद भी अंकुर ने हिम्मत नहीं हारी और खेलों के प्रति रुझान दिखाकर दौड़ना शुरू किया। इसके बाद अंकुर ने देश के लिए कई पदक जीते और उनको वर्ष 2018 में अर्जुन अवार्ड भी मिला। इसके बाद अंकुर के पैर में चोट लग गई और उनका प्रदर्शन खराब होता चला गया, जिससे वह साई के कोच बन गए और दिल्ली में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराने लगे। मगर अंकुर के अंदर खिलाड़ी हमेशा जिंदा रहा और वह खुद भी प्रैक्टिस करते रहे। पैर की चोट से उबरकर दोबारा खेलने लगे तो पहले एशियन पैरा गेम्स में जगह बनाई और अब देश के लिए दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास भी रच डाला।
विज्ञापन

--
नौ साल पहले भी जीते थे दो पदक
अंकुर के भाई गौरव धामा ने बताया कि अंकुर ने वर्ष 2014 में एशियन पैरा गेम्स में रजत और कांस्य पदक जीते थे। पैरा ओलंपिक वर्ष 2016 में हिस्सा लिया, लेकिन वहां कामयाबी नहीं मिल सकी। अब एशियन पैरा गेम्स तीन दिन में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed