फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ankesh bullet case: Police engaged in search of miscreants

अंकेश गोली कांड : बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 15 Sep 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ankesh bullet case: Police engaged in search of miscreants
बड़ौत। ट्योढी गांव में खेत में गए अंकेश को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में बृहस्पतिवार को भी पुलिस जुटी रही। उधर, घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ से दिल्ली के रेफर दिया।
विज्ञापन

ट्योढी गांव का रहने वाला 27 वर्षीय अंकेश पुत्र हरीश को बुधवार सुबह खेत में ज्वार काटते समय बदमाशों ने उसे गोली मारी दी थी। एक गोली उसके सिर में तथा दूसरी उसके सीने में लगी थी। परिजनों से उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहां पर भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अंकेश वेंटिलेटर पर है। उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है। उधर पुलिस ने गोली कांड में गांव के कई लोगों से पूछताछ की। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed