फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Angry villagers held electrical workers hostage

लडखड़ाई विद्युत व्यवस्था पर फूटा लोगों को गुस्सा, हंगामा

Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers held electrical workers hostage
बड़ौत-बिनौली मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति सुचारु किए जाने पर शांत हुए ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बड़ौत-बिनौली मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके पश्चात कर्मचारियों को बंधक बनाकर विरोध-प्रदर्शन किया, वहीं, देहात क्षेत्रों में ग्रामीणों ने संबंधित बिजलीघरों पर पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों की कर्मचारियों के साथ तीखीं नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में विद्युत आपूर्ति सुचारु कराए जाने पर ही लोग शांत हुए।
बिनौली रोड स्थित सूर्यनगर के नजदीक काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष एकत्र होकर आए और मार्ग जाम लगाकर ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी शुुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर में बिजली व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। आए दिन अघोषित कटौती के चलते बिजली गायब रहती है। इससे पेयजल एवं चारा काटने की समस्या पैदा हो जाती है। वहीं, घरेलू विद्युत उपकरण भी शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात अफसरों का चेंकिग के बहाने अवैध वसूूली पर ध्यान रहता है। जिस कारण आए दिन बिजली सप्लाई प्रभावित रहती है। इस दौरान लोगों ने वहां संविदा लाइनमैनों को बंधक बना लिया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस के साथ लोगों की झड़प हुई। हालांकि तीन घंटे बाद विद्युत व्यवस्था दुरुस्त होने पर ही लोगों ने मार्ग को आवागमन के लिए खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छपरौली चुंगी, कोताना रोड, बड़ौली रोड, दिल्ली बस स्टैंड समेत कई कॉलोनी के लोगों ने मुख्य शिकायत केंद्र पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि यहां पर तैनात कर्मचारी केवल अवैध वसूली करते हैं। विद्युत फाल्ट दूर पर किसी का ध्यान नहीं है। इस संबंध में कार्यवाहक अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह का कहना है कि कई जगह एक साथ तार टूट जाने से दिक्कतें उत्पन्न हो गई थी। उसे दुरुस्त करा दिया है। अवैध वसूली के आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed