फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ambulance not reached in village and no doctor in district hospital a baby child death in Baghpat

UP: एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही गर्भवती, ई-रिक्शा में अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर नहीं मिले, नवजात की मौत

Fri, 05 Aug 2022 12:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Aug 2022 12:48 PM IST
सार

सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची और गर्भवती तड़पती रही। इसके बाद ई-रिक्शा से गर्भवती को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर नहीं थे। वहीं महिला को प्रसव हो गया और नवजात की मौत हो गई।

विज्ञापन
Ambulance not reached in village and no doctor in district hospital a baby child death in Baghpat
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में नवजात की मौत का मामला सामने आया है। खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में सूचना देने के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। जिसके इंतजार में गर्भवती महिला तड़पती रही। इसके बाद परिजन गर्भवती महिला को ई-रिक्शा में लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर नहीं मिले। इस बीच ही प्रसव हो गया और नवजात की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल में हंगामा करते हुए खुब्बीपुर निवाड़ा गांव की रहनेवाली गुलनाज, गुलशन व फरीदा ने बताया कि उनकी गर्भवती देवरानी आयशा को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लाना था, जिसके लिए सुबह करीब साढ़े आठ बजे एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि एक घंटा इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आने पर पैदल ही जिला अस्पताल के लिए चल दिए। करीब आधा किलोमीटर पैदल चलने के बाद गर्भवती को ई-रिक्शा में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसे भर्ती किया गया तो वहां प्रसव हो गया और नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पहले एंबुलेंसकर्मी की लापरवाही रही और फिर जिला अस्पताल में डॉक्टर भी नहीं मिले। जिस कारण नवजात की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed