फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amar Ujala Exclusive: power system of Baghpat will be improved by Rs 200 crore

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: 200 करोड़ रुपये से सुधरेगी बागपत की बिजली व्यवस्था  

Sun, 02 Jan 2022 04:30 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Jan 2022 04:30 PM IST
सार

केन्द्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त रिवैम्पड (पुनरुत्थान) योजना से बिजली आपूर्ति व्यवस्था का कायाकल्प होगा। इस योजना के तहत बागपत जिले में 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: power system of Baghpat will be improved by Rs 200 crore
खराब ट्रांसफार्मरों की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमांचल के 14 जनपदों के लिए राहत भरी खबर है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त रिवैम्पड (पुनरुत्थान) योजना से बिजली आपूर्ति व्यवस्था का कायाकल्प होगा। इस योजना के तहत बागपत जिले में 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। छह नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। 566 नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे जबकि 437 की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। इसे देखते हुए ऊर्जा निगम के अफसर तैयारियों में जुट गए है। 

विज्ञापन


पांच सालों में बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर पश्चिमांचल के 14 जनपदों में काफी काम हुए है। पहले के मुकाबले बिजली कटौती भी कम हुई है। हालांकि इसके बाद भी पश्चिमांचल के बागपत, शामली, सहारनपुर आदि जनपदों से जुडे़ ऐेसे इलाके भी है, जहां पर ओवरलोडिंग के साथ जर्जर लाइनों के कारण फाल्ट की समस्या बनीं रहती हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कई बिजली उपकेंद्र ओवरलोड है। मगर, अब रिवैम्पड योजना के माध्यम से निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने पर कार्य किया जाएगा। इसमें नए बिजलीघर का निर्माण, विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि आदि कार्य पूरे कराए जाएंगे। इसके अलावा गांवों में जर्जर लाइनों को बदलने के साथ विद्युत पोल भी लगाए जाएंगे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर तैनात एसडीओ प्रवेश गिरि ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें:  LIVE मेरठ में मोदी Live: पीएम बोले-पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे, अब योगी जी की सरकार अपराधियों से जेल-जेल खेलती है

इतने लगाए जाएंगे नए ट्रांसफार्मर
नए ट्रांसफार्मर    संख्या
16 केवी    121
25 केवी    205
63 केवी    198
100 केवी    6
160 केेवी    27
250 केवी    9         
कुल    566

इतने ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि
क्षमता वृद्धि            संख्या 
25 से 63 केवी    131
63 से 100 केवी    154
100 से 250 केवी    59
160 से 250 केवी    69
250 से 400 केवी    24
कुल    437    

अन्य जनपदों में यह होगा काम
जनपद    कुल लागत    नए बिजलीघर        क्षमता वृद्धि

सहारनपुर    390    7    65
बिजनौर    260    21    195
मेरठ    420    18    285
मुजफ्फरनगर    310    5    60
शामली    210    4    20
( नोट : लागत करोड़ों में है)

केंद्र और प्रदेश सरकार की रिवैम्पड योजना से पश्चिमांचल के 14 जनपदों के लिए 4500 रुपये का कार्य कराने की स्वीकृति हुई है। जनपद बागपत में लगभग 200 करोड़ से विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। - गोपाल सिंह, एक्सईएन प्रथम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed