{"_id":"67880703c91c2309040ed574","slug":"allegations-of-fraud-in-lights-in-chhaprauli-block-officials-are-not-giving-report-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124927-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छपरौली ब्लॉक में लाइटों में घपले का आरोप, अधिकारी नहीं दे रहे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छपरौली ब्लॉक में लाइटों में घपले का आरोप, अधिकारी नहीं दे रहे रिपोर्ट
विज्ञापन
बागपत। छपरौली ब्लॉक में ऑनलाइन टेंडर छोड़े बिना ही लाइट लगाने के मामले में घपले के आरोप लगाए गए हैं। इसकी शिकायत की जांच रिपोर्ट पांच दिन बाद भी नहीं देने पर डीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व लोनिवि अधिशासी अभियंता को नोटिस भेजा। उन्होंने दो दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, ताकि रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी जा सकें।
तिलवाड़ा निवासी अंकुर सिंह ने आरोप लगाया था कि छपरौली ब्लॉक में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए ऑनलाइन निविदा जारी नहीं की गई थी और सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। व्यक्ति ने शिकायत कर मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उसकी शिकायत पर सीडीओ ने दो सदस्य की समिति बनाई थी।
इसमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी व लोनिवि अधिशासी अभियंता अतुल कुमार को जांच कर पांच दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। मगर, जांच समिति ने पांच दिन गुजर जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं सौंपी।
विज्ञापन
इसके बाद डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे ने दोनों अधिकारियों को नोटिस भेजा और दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, ताकि रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जा सकें। इस तरह छपरौली ब्लॉक में सबसे ज्यादा घपले के आरोप लग रहे हैं और इससे अधिकारियों की टेंशन बढ़ती जा रही है।