फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Allegations of depriving students from examination despite paying fees

फीस देने के बावजूद छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने आरोप

Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Allegations of depriving students from examination despite paying fees
गाधी के नवजीवन इंटर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ डीएम कार्यालय में शिकायत की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गाधी के ग्रामीणों ने नव जीवन इंटर कॉलेज प्रबंधन पर बच्चों को परीक्षा में नहीं बैठने देने और उनके परिजनों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। छात्रों और अभिभावकों ने डीएम कार्यालय में शिकायत देते हुए कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सागर पुत्र नत्थू, शिवा पुत्र रविंद्र, प्रिंस पुत्र कल्लू, मनीष पुत्र विनोद, इशांत पुत्र रामवीर व हनी पुत्र सुशील ने बताया कि वह सभी कक्षा नौ के छात्र है। कॉलेज में प्रीबोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। कॉलेज प्रबंधन ने फीस जमा न होने पर बच्चों को परीक्षा से निकाल दिया था। विद्यालय में कुछ फीस जमा करने के बावजूद शुक्रवार को छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया। विद्यालय से भी निकाल दिया। सूचना पर पहुंचे छात्रों के परिजनों के साथ कॉलेज के स्टाफ ने अभद्र व्यवहार किया। परीक्षा छूटने से बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है। अभिभावक नत्थू, हर्षवर्धन, राजीव कुमार, गोरधन, सोहनवीर ने डीएम कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। बच्चों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलाने की गुहार लगाई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस पूरे मामले की जानकारी कर शनिवार को बच्चों की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed