{"_id":"5f5bbd728ebc3ea40371b58b","slug":"alcohal-baghpat-news-mrt500864671","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज 50 लाख रुपये की शराब पी रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज 50 लाख रुपये की शराब पी रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज 50 लाख रुपये की शराब पी रहे लोग
बागपत। जिले में शराब के शौकीनों की संख्या बढ़ रही है। आबकारी विभाग की दुकानों से जिले में रोजाना करीब 35 लाख रुपये की शराब खरीदी जाती है। इसके अलावा सोनीपत, लोनी, गाजियाबाद और दिल्ली से भी शराब खरीदकर पी जाती है। रोजाना करीब 50 लाख रुपये की शराब पी जा रही है।
लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकान खोले जाने की अनुमति मिल जाने के बाद लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। आबकारी विभाग की ओर से जिले में 155 दुकानों का आवंटन किया गया है। इन पर रोजाना करीब 35 लाख रुपये की देशी, विदेशी मदिरा और बियर बिकती है। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी शराब की खरीदारी जिले के लोग करते हैं। जिले में रोजाना करीब दो लाख केन व बोतल बीयर की खप जाती है। इसके अलावा 1.10 लाख लीटर अंग्रेजी शराब की खपत है।
शराब के लिए कर रहे रिश्तों का खून
जिले में शराब के लिए खून-खराबा भी हो रहा है। दोघट में पिता ने बेटे की हत्या कर दी थी। रंछाड़ में शराब पीने से रोकने पर सिपाही सोनू ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।