फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Airforce personnel including two killed in road accidents

सड़क हादसों में एयरफोर्स के जवान सहित दो की मौत

Thu, 22 Apr 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Airforce personnel including two killed in road accidents
बृहस्पतिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर हुए दोनों हादसे
विज्ञापन

एयरफोर्स के जवान की पत्नी व दो बच्चे भी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा ओवरब्रिज के पास हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में अमरोहा के रामनगर निवासी एअर फोर्स के जवान की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। इसके अलावा बदायूं निवासी बाइक सवार एक व्यक्ति की डिवाइडर से टकराने पर मौत हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।
अमरोहा के रामनगर निवासी गुरविंदर सिंह एयरफोर्स का जवान था। उसकी पोस्टिंग अंबाला में थी। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी मधु और दो बच्चों को लेकर कार से अंबाला से लौट रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा रेलवे ब्रिज के पास उनकी कार आगे चल रहे वाहन से उसकी टकरा गई। हादसे में गुरविंदर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी मधु और दोनों बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर ही बदायूं के इस्लामपुर निवासी मुकेश के साथ हुई। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर में सिर लगने पर उसकी भी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उसके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी रवेन्द्र सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटनाओं में गुरविंदर और मुकेश की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed