फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Air Transport Corporation's claims proved

हवाई साबित हुए रोडवेज विभाग के दावे, बसों के लिए इंतजार करती नजर आयी बहनें

Mon, 23 Aug 2021 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Air Transport Corporation's claims proved
बड़ौत में दिल्ली बस स्टैण्ड़ पर बसों का इंतजार करती सवारियां। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधकर अपने घर लौटने वाली बहनों को बसों के अभाव के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी। बहनें स्टैंड पर घंटों तक बसों का इंतजार करती रहीं। इसके चलते परिवहन निगम के दावे हवाई साबित हुए। उन्हें दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की बसों में बहनों के लिए निशुल्क सफर की घोषणा की गई। इससे काफी संख्या में बहनें अपने भाइयों के राखी बांधने गईं। प्रदेश सरकार द्वारा बसों में बहनों के सफर को निशुल्क किए जाने व परिवहन व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए निगम ने बसों के नियमित संचालन के बड़े-बडे़ दावे किए थे। ये सब दावे हवाई साबित नजर आए। रक्षाबंधन पर्व पर भाई को राखी बांधने के बाद सोमवार को बहनें ससुराल लौटने लगीं तो उन्हें स्टैंड पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। वहां मारामारी की यह स्थिति थी कि बस आकर रुकती तो यात्री उसकी ओर दौड़ पड़ते। बस के अंदर सीट कब्जाने की भी जद्दोजहद दिखी। कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। बसों की कमी की सबसे ज्यादा समस्या छोटे रूट पर आई। इस संबंध में बड़ौत डिपो बस संचालन प्रभारी नरेंद्र मान का कहना है कि नियमित बसों के संचालन की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed