{"_id":"5dc2f0238ebc3e5b037e18d2","slug":"agriculturel-baghpat-news-mrt4522315173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज शोधन और भूमि शोधन से होगी फसल उत्पादन में वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज शोधन और भूमि शोधन से होगी फसल उत्पादन में वृद्धि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज शोधन और भूमि शोधन से होगी फसल उत्पादन में वृद्धि
बागपत। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने किसानों को रबी फसलों की बुआई से पूर्व भूमि और बीज शोधन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरसों की बुआई का यह सही समय है। इस फसल में प्रथम सिंचाई बुआई के 35 से 40 दिन बाद करें।
यदि सिंचाई के पश्चात फसल में पीलापन दिखाई दें तो यूरिया का प्रयोग करने से पहले मैंकोजेब 62 प्रतिशत और कार्बंडाजिम 13 प्रतिशत की एक किलोग्राम मात्रा का 800 लीटर पानी में घेल बनाकर प्रति हेक्टेयर में छिड़काव करने से फसल रोग रहित रहेगी। बीज शोधन के लिए रबी फसलों के बीजों का शोधन करने के लि कार्बंडाजिम 50 प्रतिशत दो ग्राम प्रति किलोग्राम या थीरम 75 प्रतिशत 2.5 ग्राम या किलोग्राम बीज या ट्राईकोडर्मा चार ग्राम या किलोग्राम बीज में मिलाकर बुआई करें। दलहन फसलों के बीजों को बोते समय राइजोबियम कल्चर से उपचारित करके बोए। इसके लिए 200 ग्राम का कल्चर पैकेट 10 किलोग्राम बीज के लिए पर्याप्त होगा।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि भूमि शोधन के लिए भूमि जनित रोगों से फसलों की सुरक्षा हेतु ट्राईकोडर्मा एक किलोग्राम मात्रा का 35 किलोग्राम गोबर की सड़ी खाद में कल्चर तैयार कर बुआई के समय एक एकड़ खेत में प्रयोग करें। भूमिगत कीटों से सुरक्षा हेतु ब्यूवेरिया बेसियाना की एक किलोग्राम मात्रा का 35 किलोग्राम गोबर की सड़ी खाद में कल्चर तैयार कर बुवाई के समय एक एकड़ में प्रयोग करने एवं धूल एवं दानेदार रसायन आठ किलोग्राम प्रति एकड़ बुवाई से पूर्व प्रयोग करने से फसल उत्पादन बढ़ेगा। शोधन करने से किसानों को लाभ पहुंचेगा।