फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Agricultural protection office became a stable, animals were found tied and straw was found filled

Baghpat News: कृषि रक्षा कार्यालय बना तबेला, बंधे मिले पशु और भरा मिला भूसा

Mon, 14 Apr 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 14 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Agricultural protection office became a stable, animals were found tied and straw was found filled
फोटो ऑफ द डे:- कृषि रक्षा कार्यालय बना तबेला, बंधे मिले पशु और भरा मिला भूसा:- पिलाना ​के कृषि - फोटो : mathura
बागपत। पिलाना का कृषि रक्षा कार्यालय तबेला बन गया है। वहां परिसर में पशु बंधे हुए हैं और भवन में भूसा भरा हुआ है। वहां की इस स्थिति को देखकर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव भी हैरान रह गए। वहां इस कदर बदबू थी कि सीडीओ को सांस लेना मुश्किल हो गया। उन्होंने जिला कृषि रक्षा अधिकारी को सरकारी भवन कब्जा मुक्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने पिलाना ब्लॉक के कृषि रक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया। उनको कार्यालय के प्रांगण में दो पशु बंधे मिले। उनके पूछने पर बीडीओ ने बताया कि एक कर्मी ने यहां पशुओं को जबरन बांधा हुआ है। उस कर्मी ने फसल सुरक्षा स्टोर पर भी जबरन कब्जा कर उसे अपना आवास बना लिया है।
विज्ञापन

कृषि रक्षा कार्यालय के कंडम घोषित हो चुके भवन में भूसा भरा हुआ मिला। जर्जर भवन को भी पशुओं के उपयोग में लाया जा रहा है। सीडीओ ने कहा कि जर्जर भवन क्षतिग्रस्त होने पर हादसा हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा। फसल सुरक्षा के दो कमरे बाल विकास परियोजना अधिकारी को उपयोग के लिए दिए, लेकिन निरीक्षण के समय ताला लटका मिला। सीडीओ ने डीपीओ से जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी शासकीय कार्य से जिला मुख्यालय आई हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी को कार्यालय से अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। अब तक हुई लापरवाही के लिए कर्मियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करने का निर्देश दिया। बीडीओ को भी इस संबंध में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि रक्षा कार्यालय ब्लॉक क्षेत्र के लाखों किसानों की सुविधा के लिए है, न कि पशु बांधने और भूसा भरने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed