फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Agents used to lure people to make them millionaires

Baghpat News: करोड़पति बनाने का लालच देते थे एजेंट

Sat, 15 Feb 2025 09:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 15 Feb 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Agents used to lure people to make them millionaires
बागपत। हिमाचल की क्यूएफएक्स कंपनी में निवेश कराकर 210 करोड़ की ठगी कर दुबई में छिपे लविश के एजेंटों की बड़ी प्लानिंग रहती थी। उनकी नजर जमीन के मुआवजे की रकम से लेकर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के घर आने वाली रकम पर भी रहती थी। लखपति बनने वालों को करोड़पति बनाने का लालच दिया जाता था। इसके लिए एजेंटों ने क्षेत्र के सभी गांवों में अपने गुर्गे भी छोड़ रखे थे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ईडी की मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत के पलड़ा गांव में मोमीन के घर हुई छापामारी के बाद से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है तो ईडी की जांच में बागपत जिले में हिमाचल की क्यूएफएक्स कंपनी के 17 एजेंट होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद लविश के एजेंट और उनके गुर्गे भी भूमिगत हो गए हैं। इसको लेकर खुफिया विभाग भी पूरी तरह अलर्ट होकर लविश के एजेंटों और उनके गुर्गों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। सूत्रों की माने तो लविश के 17 एजेंट बड़ौत, बिनौली और चौगामा क्षेत्र के रहने वाले हैं। एजेंटों ने अधिकांश गांवों में अपने गुर्गे भी छोड़ रखे थे, जो गांव में मुआवजा मिलने, सेवानिवृत्त पर बड़ी रकम मिलने से लेकर अन्य संसाधनों से आने वाली रकम की जानकारी एजेंटों के पास पहुंचाकर निवेश कराने में भी मदद करते थे। इसके बदले गुर्गों को अच्छा कमीशन भी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed