{"_id":"662ecda215473806bc0445e4","slug":"after-voting-the-mathematics-of-victory-and-defeat-is-being-seen-everywhere-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-112453-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मतदान के बाद हर जगह लग रहा हार-जीत का गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मतदान के बाद हर जगह लग रहा हार-जीत का गणित
Mon, 29 Apr 2024 09:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 29 Apr 2024 09:25 AM IST
विज्ञापन
चुनाव की चर्चा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा सीट पर मतदान के बाद हर जगह हार-जीत का गणित लगाना शुरू हो गया है। गांव में किसी भी जगह लोग साथ में खड़े होते है तो वहां इसको लेकर चर्चा होती है तो बाजार में एक साथ बैठकर भी यही चर्चा होती है। स्थिति यह है कि रालोद-भाजपा समर्थकों के गणित से डाॅ. राजकुमार सांगवान को जीत मिल रही है। वहीं सपा-कांग्रेस के समर्थक अमरपाल शर्मा को जीत दिला रहे हैं। मगर सभी की चर्चा में एक बात समान है कि वह जीत का आंकड़ा पचास हजार तक बताते है।
कंडेरा गांव में एक साथ बैठकर देशपाल, ओमकार, वीरपाल ठेकेदार, भूरा, बिजेंद्र, जितेंद्र तोमर प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर चर्चा करते हुए दिखाई दिए। जहां सभी का एकमत था कि रालोद-भाजपा गठबंधन को उनके यहां एक तरफा वोट मिला है और डाॅ. राजकुमार सांगवान की जीत को लेकर वह काफी संतुष्ट है।
वह अपने गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों कासिमपुर खेड़ी, रमाला, किशनपुर बराल, सूप जिवाना समेत अन्य में रालोद-भाजपा गठबंधन को एकतरफा वोट मिलने का दावा भी करते नजर आए।
विज्ञापन
वहीं सिंघावली अहीर की चौपाल पर ओमप्रकाश, कंवरपाल, चंदरपाल, तेजपाल यादव समेत अन्य भी बैठकर चुनाव में हार-जीत का गणित बैठा रहे थे। वहां सपा-कांग्रेस को खूब वोट मिलने की बात कही गई और वह अमरपाल शर्मा की जीत का दावा करते दिखे। जबकि वहां रणतेष, अमित, धर्मवीर ने रालोद-भाजपा गठबंधन की जीत का दावा किया। बसपा को काफी वोट मिलने की बात कहते हुए लोगों ने यहां तक कहा कि वह अन्य का गणित बिगाड़ सकते हैं।