{"_id":"682b1c602148b4db4f04387a","slug":"after-the-murder-of-sirsali-pradhan-history-sheeter-ayush-had-gone-to-shamli-baghpat-news-c-28-1-bag1001-131658-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिरसली प्रधान की हत्या के बाद शामली गया था हिस्ट्रीशीटर आयुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिरसली प्रधान की हत्या के बाद शामली गया था हिस्ट्रीशीटर आयुष
विज्ञापन
-सिरसली गांव में 14 मई को गोलियों से भूनकर की गई थी प्रधान की हत्या
-25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत तीन हत्यारोपी चल रहे फरार
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली(बागपत)। सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा की हत्या करने के बाद हिस्ट्रीशीटर आयुष अपने साथी नवनीत निवासी बिजनौर के साथ शामली के एक गांव में रिश्तेदारी में गया था। पुलिस को जांच के दौरान इसका पता चला है। पुलिस ने शामली के रहने वाले रिश्तेदारों से पूछताछ की, मगर उनसे कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी।
सिरसली गांव में 14 मई की शाम प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा की हिस्ट्रीशीटर आयुष ने अपने साथी नवनीत के साथ मिलकर पिस्टल से छह गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसमें गोली लगने से सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा विनीत भी घायल हो गया था।
इसमें मृतक प्रधान के भाई गजेंद्र ने हिस्ट्रीशीटर आयुष, उसके भाई अर्जुन, दादा निर्भय सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने फरार हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर आरोपी निर्भय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद से पुलिस की आठ टीमें हिस्ट्रीशीटर, उसके साथी समेत तीनों हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि सिरसली गांव में प्रधान की हत्या करने के बाद भागा हिस्ट्रीशीटर सीधा शामली जिले के कनियान गांव पहुंचा था, इसके बाद वहां से भी भाग गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के रिश्तेदारों से पूछताछ भी की। हत्याकांड के छह दिन बाद भी पुलिस हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस की टीमें हरिद्वार और बिजनौर में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रधान की तेरहवीं में खाप चौधरी, नेता समेत काफी लोग पहुंचे
सिरसली गांव में सोमवार को प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा की तेरहवीं की गई। इसमें खाप चौधरी, राजनीतिक दलों के नेताओं, भाकियू अध्यक्ष और क्षेत्र के ग्रामीण शामिल हुए। तेरहवीं पर हवन में लोगों ने आहुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार वालों को सांत्वना दी। इस अवसर पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि प्रधान गांव का जिम्मेदार व्यक्ति होता है। जनप्रतिनिधि की इस तरह हत्या होने से आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं बची। उन्होंने खाप पंचायत के जिम्मेदारों से युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोकने और उन्हें समझाने की अपील की। साथ ही हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर थांबा चौधरी यशपाल सिंह, देवेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, मास्टर प्रहलाद सिंह, डाॅ. अनिल आर्य, समरपाल प्रधान, सोहनपाल प्रधान, प्रधान उपेंद्र धामा समेत अन्य मौजूद रहे।