फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After dissolving the marriage of Rama and Sita in Ramlila bow staged the Leela

रामलीला में धनुष भंग के बाद राम और सीता का विवाह की लीला मंचन

Thu, 06 Oct 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला/ ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 06 Oct 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
After dissolving the marriage of Rama and Sita in Ramlila bow staged the Leela
बागपत की श्री रघुवर रामलीला में श्रीराम विवाह का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। रामलीलाओं के मंच पर कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया। अलग-अलग जगहों पर हो रही रामलीला में धनुष भंग के बाद राम और सीता का विवाह, शबरी से मिलना, सुग्रीम और हनुमान के मिलने की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन


शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में चल रही श्री रघुवर लीला के मंच पर भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघन के विवाह की लीला दिखाई गई। इस दृश्य को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। संजय रूहेला, जोंटी, प्रकाश, अमित चौहान, सुशील शर्मा, दीपक गुप्ता, सोनू, बिजेंद्र, नीरज, अमित, अनुज, पिंटू का सहयोग रहा।
विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे मैदान में चल रही रामलीला के मंच पर भगवान श्री राम ने सीता की खोज करना, लक्ष्मण को हनुमान की भेज और सुग्रीव से मित्रता का मंचन किया। अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा, युनूस खान, अनिल कुमार, जतीन शर्मा, आशु शर्मा, पराग गर्ग, संजय, रामकुमार, सुभाष सक्सेना, शेरखान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीनगर सराय के शिव मंदिर में चल रही रामलीला में सोने के हिरन को देखकर सीता जी का मोहित हो जाना और श्री राम से उसको लेकर आने को कहना।  सीता जी आग्रह पर हिरन के पीछे जाते है और उसे तीर से मार गिराते है। उसके बाद लक्ष्मण को भी वहां जाना पड़ता है और रावण एक साधू का वेश भरकर भिक्षा के बहाने सीता का हरण की लीला दिखाई गई है। सुशील शर्मा, महेश शर्मा, वरुण पाराशर, राकेश गुप्ता, नवीन जैन, पप्पू लाला, संदीप बंसल, अनिल शर्मा, नीटू मित्तल का सहयोग रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed